ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: जमुई में निजी स्कूल वाहन चालक की लापरवाही, बारिश में छोटे बच्चों से लगवाया वाहन को धक्का

Bihar News: जमुई के चकाई में संत जोसेफ स्कूल के वाहन चालक ने बारिश में फंसे वाहन को छोटे बच्चों से धक्का लगवाया। वीडियो हुआ वायरल, अभिभावक नाराज, स्कूल प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: जमुई के चकाई से चौंकाने वाली खबर आ रही है, यहां संत जोसेफ स्कूल के वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। बारिश में फंसे स्कूल वाहन को छोटे-छोटे बच्चों से धक्का लगवाया गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


यह घटना मंगलवार को जमुई जिले के चकाई प्रखंड के चकाई चौक के पास हुई है। चकाई प्रखंड के प्रतिष्ठित संत जोसेफ स्कूल का वाहन झगरुडीह से बच्चों को लेकर चहबच्चा गांव जा रहा था। चकाई चौक बाजार में भारी बारिश के कारण जमा पानी में वाहन फंस गया। इस दौरान चालक दीपक कुमार ने लापरवाही बरतते हुए छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को जूते उतारकर बारिश में वाहन को धक्का लगवाया।


पूछने के बाद चालक दीपक कुमार ने सफाई दी है कि वाहन अचानक बंद हो गया था और बच्चों को धक्का देने के लिए नहीं कहा गया बल्कि वे खुद ही उतरकर धक्का दे रहे थे। हालांकि, चौथी कक्षा के छात्र आर्यन दास के पिता संजय दास ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। संजय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके बच्चे को बारिश में वाहन धक्का देने के लिए मजबूर किया गया है।


मौके पर पहुंचकर उन्होंने इस लापरवाही पर आपत्ति जताई और स्कूल प्रबंधन से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश है। स्कूल प्रबंधन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें