ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: बिहार में भाजपा के बड़े नेता पर FIR, यह एक गलती पड़ गई भारी

Bihar News: आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में भाजपा के इस बड़े नेता पर FIR, भारी पड़ गयी यह गलती, अंचलाधिकारी का बड़ा एक्शन..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को बिना अनुमति के जमुई के केकेएम कॉलेज में उतर गया। जेड-प्लस सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस लापरवाही से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह के खिलाफ टाउन थाना में शुक्रवार रात 8 बजे FIR दर्ज कराई है।


भाजपा महामंत्री वृजनंदन सिंह ने श्रेयसी सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जमुई पुलिस लाइन को लैंडिंग स्थल के रूप में मंजूरी दी थी। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती भी की गई थी। लेकिन, हेलीकॉप्टर अचानक पुलिस लाइन के बजाय केकेएम कॉलेज में उतर गया। इससे प्रशासन और पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सुरक्षा व्यवस्था को केकेएम कॉलेज स्थानांतरित किया गया और केंद्रीय मंत्री को नामांकन स्थल तक सुरक्षित पहुंचाया गया।


अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि बिना अनुमति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आचार संहिता का उल्लंघन है। सारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस लाइन में तैयार की गई थी, लेकिन अनुमति के उलट कॉलेज में लैंडिंग कराई गई। इस कारण वृजनंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें