ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar News: सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर, दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी दो नई एयरलाइंस की उड़ानें

Bihar News: बिहार के मिथिलांचल से लेकर सीमांचल और तिरहुत के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दरभंगा से हवाई सफर करने वाले मिथिलांचल, सीमांचल और तिरहुत के यात्रियो

Bihar News
बिहार न्यूज़
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मिथिलांचल से लेकर सीमांचल और तिरहुत के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दरभंगा से हवाई सफर करने वाले मिथिलांचल, सीमांचल और तिरहुत के यात्रियों के लिए सुकून भरी खबर है। दरभंगा से विभिन्न शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की सेवा जल्द शुरू होने की कयास लगाए जा रहे है। इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर विमानन कंपनियों ने स्लॉट के लिए नागर विमानन मंत्रालय को आवेदन दिया है। 


वहीं उम्मीद है कि समर शेड्यूल में विमानन कंपनियों को स्लॉट मिल जाएगा। दोनों कंपनियों को स्लॉट मिलते ही कंपनियां टिकटों की बुकिंग जल्द शुरू कर सकती हैं। बता दें कि दरभंगा और नई दिल्ली के बीच अकासा की सेवा आगामी चार अप्रैल से शुरू होनेवाली है। इसके लिए टिकट बुकिंग चल रही है। दरभंगा और मुंबई के बीच भी जल्द एक और उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।


इस संबंध में सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बताया है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया व स्टार एयर की सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए हर आवश्यक पहल की जा रही है। यह एयरपोर्ट जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर शुरू किया जायेगा, जिससे बिहार के मिथिलांचल से लेकर सीमांचल और तिरहुत तक के यात्रियों को सुविधा होगी। साथ ही बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर से जोड़ा जा सकता है और पर्यटक के लिए भी आसानी  हो सकती है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें