ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: एक्शन में बिहार पुलिस, अगले 3 महीने में नक्सल मुक्त होगा राज्य, प्लान तैयार

Bihar News: बिहार पुलिस राज्य में नक्सल और उग्रवाद के साथ ही संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। अगले तीन महीने में बिहार नक्सल मुक्त हो जाएगा।

Bihar News
अगले 3 महीने में नक्सल मुक्त होगा बिहार
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राज्य को नक्सलमुक्त करने की दिशा में बिहार पुलिस विशेष ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने राज्य में नक्सल व उग्रवाद के साथ ही संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। खास तौर पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा बनाये गये 15 विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) संगठित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।    


बिहार में नक्सलियों का क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है। उत्तर बिहार के नक्सल मुक्त होने के बाद अब दक्षिण बिहार की बारी है। इसके लिए झारखंड से सटे नक्सलियों के बचे प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सुरक्षा और संचार के माध्यम मजबूत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड की सीमा पर 11 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किये जा चुके हैं। वहीं संचार को मजबूत करने के लिए मोबाइल टावर भी लगाए गये हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार पिछले छह वर्षों में देश में नक्सलग्रस्त जिलों की संख्या आधी हो गई है। वर्ष 2018 में जहां 16 जिले नक्सल प्रभावित थे, वहीं 2024 तक महज आठ जिले ही नक्सली असर वाले रह गए हैं। इनमें बिहार का मुंगेर और गया है।


पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस ऑपरेशन के परिणाम स्वरूप बिहार में नक्सली गतिविधियां अब केवल खड़गपुर और छकरबंधा के सीमित पहाड़ी क्षेत्रों तक सिमट गई हैं। अगले तीन महीने में इन क्षेत्रों को भी पूरी तरह उग्रवादमुक्त किये जाने का लक्ष्य है। बिहार पुलिस ने बताया कि उग्रवादी संगठनों की रीढ़ तोड़ने के लिए शीर्ष कमांडरों की गिरफ्तारी के साथ ही जमानत पर रिहा उग्रवादियों, उनके संरक्षकों और आर्थिक मददगारों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। झारखंड की सीमा से लगे जंगली इलाकों में अंतर्राज्यीय समन्वय के जरिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि नक्सली नेटवर्क फिर से संगठित न हो सके।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें