ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला

Bihar News: बगहा की विशेष अदालत ने शराब तस्कर जसपाल पटेल को 5 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया है। 600 लीटर शराब के साथ पकड़े गए थे।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बगहा की विशेष अदालत ने बिहार के 2016 शराबबंदी कानून के तहत शराब तस्करी के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कुख्यात शराब तस्कर को 5 साल की सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। यह 2022 में स्थापित उत्पाद कोर्ट का पहला फैसला है, जिससे शराब तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


बगहा की मद्यनिषेध विशेष अदालत में न्यायाधीश राजीव कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा, थाना बड़रियापट्टी निवासी जसपाल पटेल को शराब तस्करी के मामले में दोषी ठहराया है। जसपाल को 21 जून को 5 साल की सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। उनकी गिरफ्तारी धनहा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान हुई थी, जब पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली और 600 लीटर देशी शराब बरामद की थी।


पुलिस ने जसपाल को पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार कर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कांड संख्या 4129/22 दर्ज किया था। विशेष लोक अभियोजक अनवर हुसैन अंसारी ने करीब तीन साल चली सुनवाई के दौरान प्रभावी पैरवी की और साबित किया कि आरोपी ने शराबबंदी कानून का गंभीर उल्लंघन किया है। फैसले के बाद अंसारी ने इसे शराबबंदी नीति की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला शराब माफियाओं के मनोबल को तोड़ेगा और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती देगा।


रिपोर्टर: दीपक राज

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें