ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: छठ पूजा की तैयारी के बीच बिहार के इस जिले में विशाल मगरमच्छ ने मचाया हड़कंप, 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Bihar News: बगहा के माधोपुर गांव में छठ पूजा की सफाई के दौरान पोखरा से 16 फीट का मगरमच्छ निकला। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद इसे गंडक नदी में छोड़ा गया..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: छठ पूजा की तैयारियों के बीच बगहा के गौनाहा प्रखंड के माधोपुर गांव में पोखरा की सफाई के दौरान 16 फीट लंबा और करीब ढाई क्विंटल वजनी मगरमच्छ निकल आया जिसे देखकर मजदूरों में भगदड़ मच गई।


माधोपुर गांव के पोखरा में छठ पूजा की सफाई चल रही थी, तभी मगरमच्छ ने एक मजदूर पर हमला करने की कोशिश की। मजदूर ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर विजय प्रसाद के नेतृत्व में करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन चला, इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मोबाइल से तस्वीरें व वीडियो लेने लगे।


रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि मगरमच्छ करीब 16 फीट लंबा और 2.5 क्विंटल वजनी है। सफल रेस्क्यू के बाद इसे बगहा की गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ने की योजना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे जलीय जीवों से दूरी बनाए रखें और स्वयं रेस्क्यू का प्रयास न करें। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ देखा है। घटना से गांव में डर के साथ उत्सुकता का माहौल बन गया था। 


रिपोर्टर: संतोष कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें