ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: अरवल में 80 साल की बुजुर्ग महिला को पीटने वाला दारोगा सस्पेंड, सदन में मामला उठने के बाद SP ने की कार्रवाई

Bihar News: बिहार के अरवल में 80 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट करने वाले दारोगा राघव कुमार झा को सस्पेंड कर दिया गया है। सदन में सवाल उठने के बाद अरवल एसपी ने कार्रवाई की है।

 Bihar News
अरवल में 80 साल की बुजुर्ग महिला को पीटने वाला दारोगा सस्पेंड
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के अरवल में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को पीटने वाले दारोगा पर कार्रवाई की गई है। बुजुर्ग से मारपीट करने वाले दारोगा राघव कुमार झा को सस्पेंड कर दिया गया है। अरवल एसपी ने मंगलवार को आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित बुजुर्ग  लाखमणो देवी राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष रंजन और अरवल मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मां हैं। 


दरअसल, ये पूरा मामला बीते 29 नवंबर का है। अरवल जिले के खजुरी पैक्स चुनाव के दरम्यान ड्यूटी पर तैनात एसआई राघव झा पर एक पक्षीय होने का आरोप लगा था। इस दौरान एक उम्मीदवार के पिता रामाशीष रंजन और चाचा अभिषेक रंजन से पुलिस की नोंकझोक हो गई थी। उसी रात पुलिस की टीम ने दोनों के घर छापेमारी की थी और छापेमारी में एसआई राघव झा ने 80 वर्षीय वृद्ध लखमणो देवी की पिटाई भी की थी। पिटाई की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।


इस घटना के विरोध में सांसद और विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी, डीएम से भी मिला था, लेकिन पुलिस ने आरोपी दारोगा पर कोई कार्रवाई नहीं की। इधर विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने इस मामले को विधान परिषद में जोर-शोर से उठाया। नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लिया और कहा कि दोषी पुलिसकर्मी पर अवश्य कार्रवाई होगी। विधान परिषद में मामला उठते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। अरवल एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में एसआई राघव झा को दोषी पाया गया। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को निलंबित कर दिया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें