ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar News: सीवान में बुझ गया घर का चिराग, आग में जिंदा जलकर 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के सीवान में आग में जिंदा जलकर 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Bihar News
आग में जिंदा जलकर 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सीवान में 3 साल के मासूम की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई है।  जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत के भेलपुर गांव में सोमवार की दोपहर उस समय चीख पुकार मच गई जब नजराना खातून, जमीला खातून और खुसबुन नेशा खातून के झोपड़ी में अचानक आग पकड़ ली। आग लगने की जानकारी परिजनों को तब हुई जब झोपड़ी से लपटे और धुंए उठने लगी।


आनन फानन में परिजनों ने किसी तरह झोपड़ी के अंदर फंसे चार बच्चों को निकाल लिया लेकिन झोपड़ी के अंदर चौकी पर सो रहे मोहम्मद सिराज उर्फ मेठन नट के 3 वर्षीय बेटे सुफैल उर्फ तुफैल को नहीं निकाल सके। जिससे आग में जिंदा जलकर उसकी मौत जल कर हो गई। आग कैसे लगी इसका पता किसी को नहीं चल सका है।


आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई लेकिन जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक तीन झोपड़ी जल कर खाक हो गई थी और 3 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद सीओ बड़हरिया के आदेश के पर राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को आवश्यक राहत सामग्री तिरपाल और खाद्य पदार्थ दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें