ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

बिहार चुनाव: NDA की कल पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस, उम्मीदवारों के नामों का होगा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद अब कल पटना में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, हम और आरएलएम इस प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।

बिहार
पटना में एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। महागठबंधन से पहले एनडीए में सीटों का बंटवारा कर दिया। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी रामविलास, हम, आरएलएम के बीच सीटों का बंटवारा होने के बाद अब कल 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे पटना में एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। अब सभी की नजर कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेस पर टिकी हुई है.


एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को कौन-कौन सी सीटें मिली है जानिये.. बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया. बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी कि एनडीए के पांच दलों के बीच सीट शेयरिंग हो गई है. इसमें बीजेपी औऱ जेडीयू के हिस्से 101-101 सीटें आयी हैं. वहीं चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास) को 29, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं. आइये हम आपको बताते हैं किस पार्टी के हिस्से कौन सी सीटें आई हैं. 


सबसे पहले बताते हैं कि जीतन राम मांझी की हम पार्टी को कौन-कौन सी सीट मिली हैं. हम पार्टी के पहले से ही चार विधायक हैं, उनके जिम्मे दो और सीट आयी हैं. हम पार्टी को जो सीटें मिली हैं उनके नाम टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा औऱ बराचट्टी है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें मिली हैं. उन सीटों का नाम मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम है।  


चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के हिस्से कुल 29 सीटें आयी हैं. उनके हिस्से में आयी सीटों का नाम हम बता रहे हैं. चिराग पासवान को जो सीटें मिली हैं उनके नाम हैं, बखरी,  साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, बोधगया, हिसुआ,फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर,  हिसुआ, गोविंदगंज, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा..


एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिनारा से आलोक सिंह को टिकट दिया है। वही बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को उम्मीदवार बनाया है। सासाराम से उपेन्द्र कुशवाहा कि पत्नी स्नेहलता चुनाव लड़ेंगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें