ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: वाह नेता जी वाह! कीचड़ और जलजामव देख जनता के कांधे पर चढ़े कांग्रेस सांसद, बाढ़ का ले रहे थे जायजा

Bihar News: कटिहार में बाढ़ और कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद तारिक अनवर का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे कीचड़ से बचने के लिए एक युवक के कंधे पर सवार नजर आए। बिहार चुनाव से पहले यह घटना राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: गजबे है बिहार के सांसद महोदय... बिहार में इन दिनों विधानसभा के चुनाव का विगूल बज रहा है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटी सेकने में लगी है। राज्य के अलग-अलग विधानसभा चुनाव में सांसद अपनी भागिदारी स्थापित करने के जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले से है, जहां रविवार को सांसद तारिक अनवर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बरारी व मनिहारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने गए। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सांसद महोदय ने पानी-कीचड़ देखकर एक युवक के कंधे पर चढ़ गए। 


दरअसल, सांसद तारिक अनवर के इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गंगा के जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही कटिहार के धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। कटाव के बारे में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर रविवार को सांसद तारिक अनवर धुरियाही पहुंचे, यहां शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेते समय जब कटाव स्थल के समीप पहुंचे, तो रास्ते में कीचड़ और पानी दिखा। 


इसके बाद स्थानीय लोगों के कंधों पर चढ़कर सांसद तारिक अनवर ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। कंधों पर बैठ कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि सांसद एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे हुए हैं। वहीं, व्यक्ति सांसद को पहले कीचड़ और फिर पानी से भरे रास्ते से लेकर जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग सांसद को पकड़े हुए हैं ताकि सांसद नीचे न गिर जाएं।


इस मामले में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटाव क्षेत्र का जायजा लेने के लिए गये थे। रास्ते में कीचड़ और पानी आ गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कंधे पर उठाकर कटाव स्थल तक ले जायेंगे। स्थानीय लोगों के अनुरोध को वह अस्वीकार नहीं कर सके और लोगों के कहने पर कंधे पर चढ़कर कटाव क्षेत्र का जायजा लिया। 


धुरियाही पंचायत में बाढ़ पूर्व भी कटाव हुआ था। बाढ़ का पानी अभी गांव से पूरी तरह नहीं निकला है। मगर सोनाखाल के समीप पानी घटते ही कटाव तेज हो गया है। अब लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि यह कौन सा निरीक्षण है कि जनता के कंधे पर चढ़कर हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पूष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें