GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से लापता 3 नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। महम्मदपुर थाना क्षेत्र से कोचिंग के लिए निकली 3 किशोरियां अचानक लापता हो गई थी।
इस बात की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों किशोरियों को दिल्ली से बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र से 3 लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली थी।
जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर सूचना संकलन किया गया तो पता चला कि ये तीनों बच्चियां दिल्ली में है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली से तीनों को बरामद किया और थाने लाया गया। जहां कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद तीनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।





