ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

बिहार में ट्रेनें बन रही चलता-फिरता अस्पताल, ECR के पास 4000 कोचों में 32000 आइसोलेशन वार्ड बनाने की क्षमता

PATNA : देश में जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या रूकने का नाम नहीं ले रही। देश के 27 राज्यों में फैले एक जानलेवा वायरस की वजह से अबतक 1352 लोग संक्रमित हो चुके हैं

बिहार में ट्रेनें बन रही चलता-फिरता अस्पताल, ECR के पास 4000 कोचों में 32000 आइसोलेशन वार्ड बनाने की क्षमता
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या रूकने का नाम नहीं ले रही। देश के 27 राज्यों में फैले एक जानलेवा वायरस की वजह से अबतक 1352 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 32 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 138 लोगों ने अबतक इस वायरस से जंग जीती है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। ऐसे में रेलवे ने भी निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। ट्रेन की बोगियों में चलता फिरता अस्पताल तैयार किया जा रहा है।  बिहार में पूर्व मध्य रेलवे ने भी कमर कस ली है।


पूर्व मध्य रेल में फिलहाल 208 कोचों को आईसोलेशन और क्वारेंटाइन के लिए कन्वर्ट किया जा रहा है। हर कोच में आठ बेड यानी फिलहाल 1664 बेड तैयार होंगे। लेकिन, पूर्व मध्य रेलवे के सभी 4000 कोचों को कन्वर्ट करने पर 32 हजार आइसोलेशन बेड की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे हर स्थिति के लिए तैयार है। ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना के संदिग्ध या मरीजों के क्वारेंटाइन करने में असुविधा नहीं हो।


अभी भारतीय रेल में 5000 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में कन्वर्ट करने पर काम शुरू हो गया है। जबकि, भारतीय रेल में करीब 20 हजार कोचों को आइसाेलेशन वार्ड में बदलने की योजना है। इस प्रकार भारतीय रेल में कुल 1.60 लाख आइसोलेशन बेड की व्यवस्था हो सकेगी। ट्रेनों के 15 साल पुराने नॉन एसी कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदला जाएगा। इसमें जरूरी दवाओं और भोजन के साथ ही वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की भी व्यवस्था की जाएगी।


कोरोना मरीजों के लिए कैबिन तैयार करने के लिए मिडिल बर्थ को एक तरफ से हटाया जाएगा और बर्थ के सामने की तीनों बर्थों को भी हटाया जाएगा। साथ ही बर्थ पर चढ़ने के लिए लगाई गईं सभी सीढ़ियां भी हटेंगी। आइसोलेशन कोच तैयार करने के लिए बाथरूम में भी मरीज की जरूरत के हिसाब से बदलाव किया गया है। अभी उत्तर रेलवे में एक कोच को प्रोटोटाइप आइसोलेशन वार्ड में बदला गया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें