ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बिहार में सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी छात्रों के साथ होंगी क्लास

PATNA : बिहार में सोमवार से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. अल्‍टरनेट दिनों में 50 फीसदी क्षमता के साथ छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दे दी गई ह

बिहार में सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी छात्रों के साथ होंगी क्लास
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में सोमवार से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. अल्‍टरनेट दिनों में 50 फीसदी क्षमता के साथ छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति दे दी गई है. बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि शैक्षणिक संस्थानों को 12 जुलाई से फिर से खोला जाएगा. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 


बता दें कि सोमवार से 11वीं और 12वीं के स्‍टूडेंट्स को स्कूलों में बुलाया जाएगा. सभी छात्रों और स्‍टाफ को निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा. आधे छात्रों के लिए स्‍कूल एक दिन और बाकी आधे छात्रों के लिए अगले दिन लगेगा. इस तरह स्‍कूल, कॉलेजों में सोशल डिस्‍टेंसिंग रखी जा सकेगी.


जानकारी हो कि कई राज्य अब कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए स्कूल खोल रहे हैं. 7 जुलाई को बिहार सरकार ने रेस्टोरेंट, स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी है. जिम, क्लब और स्विमिंग पूल भी पचास प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से शुरू हो रहे हैं. जहां तक शिक्षण संस्थानों की बात है तो सरकार ने कहा है कि छात्रों के टीकाकरण की जल्‍द विशेष व्‍यवस्‍था की जाएगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें