ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार में 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद, चना और मसूर का समर्थन मूल्य भी बढ़ा

PATNA : बिहार में 20 अप्रैल से गेहूं खरीद का काम शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक गेहूं की खरीद करेगी। किसानों को 1975 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का भुगता

बिहार में 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद, चना और मसूर का समर्थन मूल्य भी बढ़ा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में 20 अप्रैल से गेहूं खरीद का काम शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार 20 अप्रैल से 15 जुलाई तक गेहूं की खरीद करेगी। किसानों को 1975 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का भुगतान किया जाएगा। बिहार में पहली बार सरकारी समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदारी भी होगी। जो एक महीने तक के चलेगी। चना और मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। 


राज्य के सहकारिता सचिव वंदना प्रेयसी के मुताबिक कृषि विभाग के पोर्टल से निबंधित किसानों से गेहूं खरीद के लिए 6400 पैक्सो और व्यापार मंडलों को निर्देश दे दिया गया है। राज्य खाद्य निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। 2 लाख मीट्रिक टन चना और 3.25 लाख मीट्रिक टन मसूर की दाल खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को 48 घंटे के अंदर डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। 


विभाग में गैर रैयतों के लिए फसल बेचने की सीमा 50 क्विंटल रखी है। इसके लिए उन्हें किसान सलाहकार की अनुशंसा लेनी होगी। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए विभाग ने पैक्सों को सख्त हिदायत दी है। सरकार ने कहा है कि पैक्स किसी भी कीमत पर किसानों का बकाया नहीं रखेंगे। खरीद प्रक्रिया में व्यापारी और बिचौलियों को शामिल नहीं किया जाएगा। किसान अपनी पंचायत की एजेंसियों से ही फसल बेच पाएंगे।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें