ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

बिहार : दिव्यांग लड़की से बनाया फिजिकल रिलेशन, शादी से भागने लगा तो परिजनों ने जबरन कराई शादी

JAMUI : जमुई जिले से यौन शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग लड़की का एक लड़के ने यौन शोषण किया। लंबे अरसे तक उससे फिजिकल रिलेशन बनाए रखा लेकिन बाद में शादी कर

बिहार : दिव्यांग लड़की से बनाया फिजिकल रिलेशन, शादी से भागने लगा तो परिजनों ने जबरन कराई शादी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI : जमुई जिले से यौन शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग लड़की का एक लड़के ने यौन शोषण किया। लंबे अरसे तक उससे फिजिकल रिलेशन बनाए रखा लेकिन बाद में शादी करने से आनाकानी करने लगा। लड़के ने शादी का झांसा देकर लड़की से संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करने लगा। मामला बढ़ने पर परिजनों ने युवक को पकड़कर जबरन शादी करा दी। 


मामला सिंकदरा थाना इलाके के चारण गांव का है। पीड़िता रोते-बिलखते महिला थाने पहुंची और आवेदन देकर पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पीड़िता के मुताबिक उसकी चचेरी बहन के देवर ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी के नाम पर लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। मगर जब घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी शादी करवा दी। हालांकि शादी के तीन दिन ही वो अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। 


पीड़िता बता रही है कि उसका पति फोन करने पर कॉल नहीं उठाता। उसने पुलिस से गुहार लगाई है की इज्जत के साथ उसका घर बसाने में मदद करे।दिव्यांग लड़की की उम्र 24 साल है, उसका अपनी चचेरी बहन के देवर इंदर कुमार से अफेयर चल रहा था। इंदर लक्ष्मीपुर के पोस्तैया गांव का रहने वाला है। अपनी भाभी से मिलने पीड़िता के घर आया करता था। इसी दौरान 4 साल पहले ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता इससे गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। 14 अप्रैल को जब युवक एक बार फिर पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें