ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, 48 घंटे में 7200 से ज्यादा नए केस

PATNA : बिहार में कोरोना की स्थिति बेकाबू होती जा रही है. हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. 48 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या 7200 पार करते हुए 7225 पर पहुंच गया है

बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, 48 घंटे में 7200 से ज्यादा नए केस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना की स्थिति बेकाबू होती जा रही है. हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. 48 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या 7200 पार करते हुए 7225 पर पहुंच गया है वहीं 12 मरीजों ने अबतक इलाज के दौरान अपनी जानें गंवाई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या 14,695 पर पहुंच गई है. इनमें 3756 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान रविवार को हुई है. 


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना से 2 लाख 83 हजार 229 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1610 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. राज्य में चलाए जा रहे कोरोना टेस्ट अभियान के दौरान रविवार को 3756 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. इसके पहले बीते साल 14 अगस्त को 3911 नए संक्रमितों की पहचान एक दिन में हुई थी. करीब साढ़े सात महीने के बाद फिर अधिकतम संक्रमितों की पहचान की गई है. 


राज्य में पिछले 24 घंटे में 1053 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि छह कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 94.24 फीसदी रही. वहीं, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14,695 हो गई. हालांकि शनिवार और रविवार को राज्य में कुल 1 लाख 95 हजार 135 सैम्पल की कोरोना जांच की गई. रविवार को 99 हजार 23 सैम्पल और शनिवार को 95 हजार 112 सैम्पल की कोरोना जांच की गई थी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें