ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने भत्ते को दी मंजूरी

PATNA : बिहार में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भत्ता दिए जाने को लेकर नीतीश सरकार में महत्वपूर्ण फैसला किया

पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने भत्ते को दी मंजूरी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भत्ता दिए जाने को लेकर नीतीश सरकार में महत्वपूर्ण फैसला किया है। सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते के लिए 79 करोड़ से ज्यादा की राशि को स्वीकृति दी है। पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जल्द ही पंचायत और कचहरी प्रतिनिधियों के खाते में मासिक भत्ते की राशि चली जाएगी। 


बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को भत्ता तय कर दिया गया है और अब उन्हें इसका लाभ मिलने लगेगा। जिन पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता तय किया गया है उनमें जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत समिति के प्रमुख, उप प्रमुख, सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, सदस्य और ग्राम कचहरी के सरपंच के साथ-साथ उप सरपंच और पंच को मासिक भत्ता दिया जाता है। भत्ते को लेकर विभागीय स्तर पर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 


विभागीय मंत्री ने कहा है कि मुख्य कार्यपालक, जिला परिषद राशि की निकासी कर जिला परिषद पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के खातों में उसे ट्रांसफर करेंगे। संबंधित जिलों के पंचायती राज पदाधिकारी ग्राम कचहरी के सरपंचों और पंचों के बैंक खातों में राशि उपलब्ध कराएंगे। माना जा रहा है कि होली के पहले भत्ते का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें