ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी और बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

DESK: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है। तेज आंधी और बारिश के आसार काफी बढ़ गये है। प्रदेश के ज्‍यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग ने भी जाहिर

बिहार में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी और बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है। तेज आंधी और बारिश के आसार काफी बढ़ गये है। प्रदेश के ज्‍यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग ने भी जाहिर की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। प्रदेश में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वज्रपात के कारण रविवार को पांच लोगों की मौत बिहार में हुई है। उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात के कारण राज्य में बारिश के आसार काफी बढ़ गए हैं। बिहार के ज्‍यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग ने जाहिर की है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवात बना हुआ है। इसका सीधा असर बिहार पर पड़ रहा है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश से असम तक गुजर रही है। इस ट्रफ लाइन को भारी मात्रा में नमी बंगाल की खाड़ी से मिल रही है, जिसके कारण प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में आंधी चलने के साथ बारिश हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दरभंगा में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, फारबिसगंज में 12 मिलीमीटर एवं सुपौल में चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हई। वहीं, बिहार, झारखंड एवं पश्चिमी बंगाल से जुड़े इलाके में भी एक चक्रवात बना हुआ है। उससे भी प्रदेश को काफी नमी मिल रही है।



मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री मानसून का दौर है। ऐसे में आंधी आना एवं बारिश होने होना स्वाभाविक है। इस तरह की स्थिति मध्य जून तक बनी रहेगी। प्रदेश में मध्य जून में मानसून आने की उम्मीद है। उसके बाद प्रदेश में मानसून की बरसात प्रारंभ हो जाएगी। इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। सामान्यत: प्रदेश में मानसून के दौरान 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। अभी से थोड़ी देर पहले मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण के लिए दोबारा अलर्ट जारी किया है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें