ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार में अब घर बैठे थाना में कराए प्राथमिकी दर्ज, इस जिले के सभी थाना हुआ हाईटेक

SHEOHAR: देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के माध्यम से कई कार्य आसान हुए हैं. जिन कार्यों को करने में पहले कई महीने लग जाते थे अब कुछ ही दिनों में वह कार्य पूरी तरह से सफल हो ज

बिहार में अब घर बैठे थाना में कराए प्राथमिकी दर्ज, इस जिले के सभी थाना हुआ हाईटेक
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR:   देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के माध्यम से कई कार्य आसान हुए हैं. जिन कार्यों को करने में पहले कई महीने लग जाते थे अब कुछ ही दिनों में वह कार्य पूरी तरह से सफल हो जाता है और अब इसी कड़ी मैं बिहार राज्य में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर बाद अब शिवहर जिला के पुलिस भी पूरी तरह से हाई टेक हो गयी है. 


बता दें  भट्टी के निर्देश के बाद जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार ने जिला के सभी थाना का सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है और जिला वासियों से अपील किया है की अब आपको थाना की चक्कर लगाने की कोई जरूरत नही है. अगर आपको थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाना है तो आप अपने नजदीकी थाना के ईमेल आईडी पर अपना आवेदन लिखकर मेल कीजिये और 6 घण्टा के अंदर में आपका प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा. अगर 6 घण्टा के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने वाले को केस नंबर का मैसेज नहीं भेजा जाएगा तो सम्बंधित थाना पर कार्रवाई किया जाएगा. एसपी अनन्त कुमार राय ने बताया है की अब किसी को थाना का चक्कर नही लगाना पड़ेगा. उन्होंने सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है जो इस प्रकार है.


शिवहर थाना- shosheohar29@gmail.com

तरियानी थाना- shotariyani29@gmail.com

पिपराही- shopiprahi34@gmail.com

पुरनहिया थाना- shopurnahiya-bih@gov.in

shopurnahiya34@gmail.com

श्यामपुर भटहां थाना- shayampurbhats@gmail.com

हिरम्मा थाना- hirammaps@gmail.com

महिला थाना- shomahilaps29@gmail.com

एससी/एसटी- shoscstps29@gmail.com

तरियानी छपरा थाना- shotariyanichhapara@gmail.com


ईमेल आईडी पर अपना आवेदन भेज कर आप कही से भी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है. उन्होंने बताया है कम्प्यूटर पर 24 घण्टा ईमेल आईडी चेक करने के लिए जिला के सभी थाना में डाटा ऑपरेटर को भी तैनात किया गया है. उन्होंने बताया है की यहाँ तक थाना से भी कोई कागजात अगर एसपी को भेजना है तो वो भी ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा. ओर उसका तुरन्त जबाब भी दिया जाएगा. काम मे लापरवाही करने पर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें