ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: छठ पर्व के दौरान डूबने से 6 लोगों की मौत, वैशाली में सबसे अधिक लोग डूबे

PATNA: छठ पर्व के दौरान नदी और तालाब में डूबने से बिहार में कुल 6 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक लोग वैशाली जिले में डूबे हैं. सभी लोग पर्व के दौरान नदी और तालाब गए थे.इस दौरान

बिहार: छठ पर्व के दौरान डूबने से 6 लोगों की मौत, वैशाली में सबसे अधिक लोग डूबे
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: छठ पर्व के दौरान नदी और तालाब में डूबने से बिहार में कुल 6 लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक लोग वैशाली जिले में डूबे हैं. सभी लोग पर्व के दौरान नदी और तालाब गए थे.इस दौरान ही हादसा हुआ. 

 छठ खत्म होने के बाद आपदा विभाग ने इसकी जानकारी दी है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सूची जारी की गई है. सूची के अनुसार वैशाली में 3, नालंदा में 1, समस्तीपुर 1, बेगूसराय 1 की मौत डूबने से हो गई. 

भागलपुर में 3 लापता

भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक पानी में डूब गए. तीनों लापता बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार 8 युवक गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, उसी को बचाने के चक्कर में अन्य दो युवक भी पानी के तेज बहाव में डूब गए.पहले युवक की पहचान साहिबगंज दिलदारपुर निवासी भवेश कुमार के रूप में की गई है. वहीं दूसरा प्रवीण कुमार जो भारतीय सेना में है और तीसरा सोमेश कुमार बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सोमेश पानी में डूब रहा था तो उसी को बचाने के लिए भवेश और प्रवीण ने पानी में छलांग लगा दी लेकिन पानी की तेज धार होने के कारण वह दोनों भी सोमेश के साथ पानी में बह गए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें