ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार में कोरोना से 1 और मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 56 पर

NALANDA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में कोरोना का कहर अब सिर चढ़ कर बोल रहा है। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। बिहारशरीफ में कोरोना पीड़ित एक शख्स की म

बिहार में कोरोना से 1 और मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 56 पर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में कोरोना का कहर अब सिर चढ़ कर बोल रहा है। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। बिहारशरीफ में कोरोना पीड़ित एक शख्स की मौत हुई है। बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 56 पर पहुंच चुका है।


बिहारशरीफ में कोरोना से मौत की खबर सामने आ रही है। 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। पावापुरी मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव शख्स का इलाज चल रहा था। आइसोलेशन सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। जिले के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने मौत की पुष्टि की है। इससे पहले नालंदा जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में मौत का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। 


बता दें कि बिहार में मरीजों की मौत का आंकड़ा अब 56 पर पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय और पटना में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है। खगड़िया और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है। वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 


वहीं स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 8273 तक पहुंच गयी है। पटना में 400 से अधिक मामले सामने आये हैं। इसके आलावा बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी, मुंगेर और सीवान में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 6106 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें