ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

बिहार में कोरोना से 10 लोगों की मौत, पहली बार एक दिन में 1 लाख लोगों की हुई जांच

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

बिहार में कोरोना से 10 लोगों की मौत, पहली बार एक दिन में 1 लाख लोगों की हुई जांच
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 10 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा 484 पहुंच गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक राज्य में 3906 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसके अलावा बीते दिन 10 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत भी हो गयी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94459 और मृतकों की संख्या बढ़कर 484 हो गयी है.


बिहार में पहली बार एक दिन के भीतर 1 लाख लोगों की कोरोना जाँच हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विगत 24 घंटे में कुल 1,04,452 सैम्पल की जांच हुई है. वहीं, राज्य में अबतक 62507 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए. कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में दूसरे दिन भी एक फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 66.17 फीसदी हो गई है. राज्य में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 31467 है.


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. पटना में सर्वाधिक 402 नए संक्रमितों की पहचान हुई है. जबकि अररिया में 163, बेगूसराय में 197, बक्सर में 118, दरभंगा में 108, पूर्वी चंपारण में 220, गया में 179, जहानाबाद में 127, कैमूर में 103, कटिहार में 200, मधुबनी में 159, नालंदा में 110, पूर्णिया में 131, सहरसा में 175 और सीतामढ़ी में 133 नए संक्रमित मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 64, औरंगाबाद में 67, बाँका में 23, भागलपुर में 66, भोजपुर में 72, गोपालगंज में 54, जमुई में 18, खगड़िया में 86, किशनगंज में 51, लखीसराय में 49, मधेपुरा में 62, मुंगेर में 55, मुजफ्फरपुर में 88, नवादा में 37, रोहतास में 94, समस्तीपुर में 64, सारण में 98, शेखपुरा में 62, शिवहर में 24, सीवान में 54, सुपौल में 64, वैशाली में 50 और पश्चिमी चंपारण में 79 नए संक्रमित की पहचान हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें