ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत, एक की हालत गंभीर

SASARAM: इस वक्त खबर बिहार के सासाराम से आ रही है जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत हो गई. वही एक अन्य लड़का घायल हो गया. घटना धौडॉढ ओपी के धनकाढा

बिहार: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत, एक की हालत गंभीर
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM: इस वक्त खबर बिहार के सासाराम से आ रही है जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत हो गई. वही एक अन्य लड़का घायल हो गया. घटना धौडॉढ ओपी के धनकाढा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की है. 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णा कुमार डिहरी के न्यू डिलिया मोहल्ले का निवासी था तथा सासाराम के संत शिवानंद महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए अपने एक दोस्त के साथ बाइक से सासाराम जा रहा था. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही परीक्षार्थी कृष्णा कुमार की मौत हो गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पहले घायल राधा कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया. बाद में स्थानीय पुलिस की टीम मृतक कृष्णा कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया. 


बताया जाता है कि मैट्रिक का परीक्षार्थी कृष्णा कुमार खुद बाइक चला रहा था. सवाल उठता है कि नाबालिक बच्चों को अभिभावक किस प्रकार बाइक चलाने का अनुमति दे देते हैं? इसी लापरवाही का नतीजा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर कृष्णा की मौत हो गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें