ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में बालू बंदोबस्ती का रास्ता साफ, जल्द नीलाम होंगे घाट

PATNA: एनजीटी का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिहार में बालू बंदोबस्ती का रास्ता साफ हो गया है. एनजीटी ने बिहार की नई बालू खनन नीति पर मुहर लगा दी है. इसके साथ ही राज्य में बालू

बिहार में बालू बंदोबस्ती का रास्ता साफ, जल्द नीलाम होंगे घाट
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: एनजीटी का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिहार में बालू बंदोबस्ती का रास्ता साफ हो गया है. एनजीटी ने बिहार की नई बालू खनन नीति पर मुहर लगा दी है. इसके साथ ही राज्य में बालू खनन को लेकर आगे का रास्ता साफ हो गया है. 2 दिसंबर को सुनवाई के बाद एनजीटी ने फैसला सुरक्षित रखा था.


आपको बता दें कि राज्य की नई खनन नीति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पूरे बिहार में बालू खनन के ई-ऑक्शन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी. एनजीटी ने 24 अक्टूबर को खनन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी. इस मामले पर एनजीटी ने सुनवाई करते हुए 'बिहार बालू खनन नीति-2019' पर सहमति जता दी है.


एनजीटी का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिहार में बालू खनन के लिए ई-ऑक्शन के प्रोसेस को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नई नीति से बालू माफिया पर रोक लगने के साथ बालू खनन पर एकाधिकार खत्म होगा साथ ही अब अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा. आपको बता दें कि नई नीति के मुताबिक किसी एजेंसी को दो से अधिक घाटों या 200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की बंदोबस्ती नहीं सौंपी जाएगी. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें