ब्रेकिंग
चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदइंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा

बिहार में बहार है : पुलिस वाले खा रहे थे पकौड़े, नशेड़ी ले भागा थाने की जीप, पीछे-पीछे दौड़ने लगे जवान

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बावजूद कानून की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस बार तो राजधानी पटना में हद ही हो गया। यहां नशे में धुत्त युवक चकमा देकर पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो ग

बिहार में बहार है : पुलिस वाले खा रहे थे पकौड़े, नशेड़ी ले भागा थाने की जीप, पीछे-पीछे दौड़ने लगे जवान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बावजूद कानून की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस बार तो राजधानी पटना में हद ही हो गया। यहां नशे में धुत्त युवक चकमा देकर पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया। जब पुलिस ने नशेड़ी को गाड़ी ले जाते देखा तो पूरी टीम गाड़ी के पीछे दौड़ने लगी। ये घटना सीसीटीवी में भी कैप्चर हो गया। मामला खगौल थाने का है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने सामने आई है उसके मुताबिक़ खगौल थाने की पुलिस जीप खड़ी करके 'पकौड़े' खा रहा थी। इसी दौरान एक शराबी आया और जीप लेकर भाग गया। युवक को पकड़ने के लिए पुलिस के जवान पीछे-पीछे दौड़ने लगे। नशेड़ी की पहचान रौशन कुमार के रूप में की गई है। वह लेकर खगौल रोड के लेखा नगर पार कर खगौल थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया के बाहर पहुंच गया था। दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के पास नशेड़ी को पकड़ लिया गया और पुलिस की गाड़ी भी बरामद की गई। 




हैरानी की बात तो ये है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद युवक शराब के नशे में धुत्त था। उसने इतनी शराब पी रखी थी कि वह सही से अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें