ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, सीएम नीतीश हवाई सर्वेक्षण को निकले

PATNA : बिहार में बाढ़ के कारण हालात भयावह हो चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई जिलों का एरियल सर्वे करने वाले हैं. हवाई सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रवान

बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, सीएम नीतीश हवाई सर्वेक्षण को निकले
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बाढ़ के कारण हालात भयावह हो चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई जिलों का एरियल सर्वे करने वाले हैं. हवाई सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से रवाना हो चुके हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं. सीएम नीतीश आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले का जायजा लेंगे.


बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ नीतीश कुमार उन इलाकों में सुरक्षात्मक कार्य और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करेंगे. बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं. नेपाल और उसके तराई वाले इलाकों में लगातार हुई भारी बारिश की वजह से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इससे तटबंध वाले इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका है. कई जगहों पर तटबंध टूटने के कारण गांव में पानी फैला हुआ है. चंपारण का इलाका बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुआ है. साथ ही साथ मुजफ्फरपुर के कई इलाके और सीतामढ़ी में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है.


सीएम नीतीश कुमार पहले चरण में बेतिया और मोतिहारी जाएंगे और वहां का सर्वे करेंगे. इसके बाद दूसरे चरण में सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर का एरियल सर्वे करेंगे. पटना से रवाना होने के पहले मंत्री संजय झा ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति क्या है, इसको लेकर के सर्वे के बाद आंकलन किया जाएगा और उसके बाद ही सरकार कुछ कह पाएगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें