ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बिहार में अगले तीन दिन फिर से होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA : जून महीने में मानसून की एंट्री के पहले से बिहार में बारिश हो रही थी और पूरे जून महीने बारिश का यह सिलसिला जारी रहा. बीते 2 से 3 दिनों में मौसम थोड़ा सा गर्म हुआ लेकिन अब एक

बिहार में अगले तीन दिन फिर से होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जून महीने में मानसून की एंट्री के पहले से बिहार में बारिश हो रही थी और पूरे जून महीने बारिश का यह सिलसिला जारी रहा. बीते 2 से 3 दिनों में मौसम थोड़ा सा गर्म हुआ लेकिन अब एक बार फिर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जो ताजा जानकारी साझा की है उसके मुताबिक उत्तर बिहार के जिलों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 


राज्य में सबसे अधिक बारिश गौनाहा में 210 मिमी, त्रिवेणी में 130 मिमी, डेंगब्रिज में 120 मिमी, रामनगर में 90 मिमी और बैरगनिया में 80 मिमी बारिश हुई. मौसमविदों की मानें तो अभी दो तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. इधर, बिहार के पूर्वी और उत्तरी भाग में लगातार संवहनीय बादल बन रहे हैं. साथ ही उत्तर बिहार की ओर से मानसून की अक्षीय रेखा गुजर रही है. इस वजह से अगले 72 घंटों में उत्तर बिहार और हिमालय की तलहटी से जुड़े जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 


राज्य के भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, शिवहर, सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटे में बारिश और वज्रपात की तीव्रता में और बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने इन 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह स्थिति दो जुलाई तक रह सकती है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें