ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नीतीश सरकार ने कोरोना संक्रमण थमने के बाद लिया बड़ा फैसला

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल

बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नीतीश सरकार ने कोरोना संक्रमण थमने के बाद लिया बड़ा फैसला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की है. इस मीटिंग में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब सबकुछ खोलने का फैसला किया है. कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकाने, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान और धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया गया है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है. सीएम नीतीश ने कहा है कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. जिला प्रशासन की अनुमति से अब सभी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक, मनोरंजन, खेलकूद, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी जरूरी होगी. 


इतना ही नहीं सरकार ने यह भी फैसला किया है कि अब विश्वविद्यालय, कॉलेज ,तकनीकी शिक्षण संस्थान और पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे. राज्य के विश्वविद्यालयों कॉलेजों विद्यालयों की तरफ से परीक्षाएं भी आयोजित की जा सकेंगी.



इसके अलावा सरकार ने 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकान जिसमें ग्राहक आकर भोजन करते हैं, ऐसे प्रतिष्ठानों को खोलना मुमकिन हो पायेगा. हालांकि नीतीश कुमार ने कहा है कि तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर सभी बिहारियों को कोविड-19 का पालन करना होगा. साथ ही साथ सावधानी भी बरतनी होगी.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें