ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार में अब जीविका दीदी चलाएंगी मार्ट, नीतीश सरकार रूरल मार्ट खोलने की तैयारी में

PATNA : राज्य के अंदर महिला सशक्तिकरण को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। निचले स्तर पर महिला सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करने वाली जीविका दीदियों को

बिहार में अब जीविका दीदी चलाएंगी मार्ट, नीतीश सरकार रूरल मार्ट खोलने की तैयारी में
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य के अंदर महिला सशक्तिकरण को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। निचले स्तर पर महिला सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करने वाली जीविका दीदियों को अब सरकार मार्ट चलाने की जिम्मेदारी देने वाली है। सरकार जीविका दीदियों के लिए और ज्यादा रूरल मार्ट खोले जाने की तैयारी में है। बिहार में राशन दुकान चलाने में सहयोग करने वाली जीविका दीदियों को अब रूरल मार्ट के जरिए अन्य सामग्री बेचने का अवसर मुहैया कराया जाएगा। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में इसके लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश भी जारी किया है। 


राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के मुताबिक रूरल मार्ट से गांव में राशन दुकान चलाने वाली जीविका दीदियों को काफी मदद मिलेगी। रूरल मार्ट का संचालन जीविका दीदियों के जरिए ही किया जाएगा। अभी तक राज्य में 61 और और रूरल मार्ट चलाए जा रहे हैं और आगे इससे कुल 534 प्रखंडों में चलाए जाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। जानकारी के मुताबिक रूरल मार्ट के लिए न्यूनतम 25 जीविका सदस्यों का समूह बनाना होता है और इस समूह को 16 लाख रुपए लोन मुहैया कराया जाता है। इसी लोन के जरिए गांवों में राशन दुकान के तौर पर रूरल मार्ट का संचालन होता है। 


रुरल मार्ट के लिए किराये में भवन लिये जाते हैं। रुरल मार्ट से जो आमदनी होगी, वह भी समूह के सभी सदस्यों के बीच वितरित होती है। इन्हीं जीविका दीदियों में से तीन या इससे अधिक की जिम्मेदारी रुरल मार्ट के संचालन को दी जाती है। साथ ही वहां पर कर्मी भी रखे जाते हैं। अभी सूबे में जीविका के तहत दस लाख 30 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इस समूह से एक करोड़ 27 हजार से अधिक परिवारों को जोड़ा गया है। इन स्वयं सहायता समूह को बैंकों द्वारा 16 हजार 700 करोड का लोन अब-तक उपलब्ध कराया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें