ब्रेकिंग
बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार

कोरोना से मरने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी, पटना में 19 समेट राज्य में 74 मरीजों की हुई मौत

PATNA : राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा तेजी से ऊपर जा रहा है। सोमवार को बिहार में 74 मरीजों की मौत हो गयी। पटना में 19 मरीजों की मौत हुई है जबकि 55 लोगों की मौत अन्य जिलों में हु

कोरोना से मरने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी, पटना में 19 समेट राज्य में 74 मरीजों की हुई मौत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा तेजी से ऊपर जा रहा है। सोमवार को बिहार में 74 मरीजों की मौत हो गयी। पटना में 19 मरीजों की मौत हुई है जबकि 55 लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई। पटना के चार बड़े अस्पतालों में कुल 19 लोगों की मौत हो गयी। पटना के एनएमसीएच में 8, पीएमसीएच में में 3, और आईजीआईएमएस में 2 मरीजों की मौत हुई है। जबकि दूसरे जिलों के दो मरीजों की मौत में पटना में इलाज के दौरान हो गयी।


अन्य जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को गया और रोहतास में आठ-आठ मरीजों की मौत हो गई। गया में 7 जबकि परैया में जहां एक मरीज की मौत हो गई। वहीं रोहतास में 7 मरीजों की मौत हुई है, एक मरीज की मौत पटना ले जाने के  दौरान हो गई। रोहतास में मरनेवाले सात में से दो औरंगाबाद के थे। उधर बेगूसराय में 1, वैशाली में 3, सीवान में 2, कैमूर में 4, जहानाबाद में 1, भोजपुर में 2 और बक्सर में 2 मरीजों की मौत कोरोना से हो गई। नालंदा में 2 में लोगों की मौत हुई है जिनमें एक की मौत पटना एनएमसीएच में हुई। गोपालगंज के एक मरीज ने पटना में दम तोड़ा। 


सीमांचल और कोसी के इलाके में सोमवार को13 लोगों की कोरोना से मौत की खबर है। भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे में सोमवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो भागलपुर तो एक-एक बांका व मुंगेर के रहनेवाले थे। लखीसराय में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। जिले में किऊल रेल थानाध्यक्ष, ग्रामीण बैंक की बड़हिया शाखा के प्रबंधक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सुपौल में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी की कोरोना से जान चली गई। बांका में दो अन्य कोरोना संक्रमितों की भी मौत की सूचना है। मुंगेर में तारापुर विधायक समेत 3 लोगों की कोरोना से मौत की सूचना है। इसके अलावा, सहरसा में एक, मधेपुरा में एक, और किशनगंज में एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। सोमवार को मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर और बेतिया जिले में चार-चार लोगों की मौत हुई। मुजफ्फरपुर में दो लोगों की एसकेएमसीएच में में जबकि दो की मौत निजी अस्पतालों में हो गई। बेतिया में चारों मौत मेडिकल कॉलेज में ही हुई। इसके अलावा एक-एक मरीज की मौत मोतिहारी और समस्तीपुर में हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें