ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बिहार के यूनिवर्सिटी के कुलपति के वेतन की ही फाइल गायब हो गयी: नाराज VC ने सैलरी लेने से इंकार किया

BHAGALPUR: किसी यूनिवर्सिटी का सर्वेसर्वा वहां के कुलपति यानि VC होते हैं. VC के साइन से ही यूनिवर्सिटी के सारे कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन निकलता है. लेकिन बिहार के विश्वविद्या

बिहार के यूनिवर्सिटी के कुलपति के वेतन की ही फाइल गायब हो गयी: नाराज VC ने सैलरी लेने से इंकार किया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: किसी यूनिवर्सिटी का सर्वेसर्वा वहां के कुलपति यानि VC होते हैं. VC के साइन से ही यूनिवर्सिटी के सारे कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन निकलता है. लेकिन बिहार के विश्वविद्यालयों में अराजकता का ये आलम है कि VC के वेतन की फाइल गायब हो गयी. नाराज VC ने अपना वेतन लेने मना कर दिया है. वे कह रहे हैं कि अब पूरे मामले की अंदर तक छानबीन करायेंगे. फाइल गायब करने वाले का पता लगायेंगे तभी अपना वेतन उठायेंगे. 



भागलपुर यूनिवर्सिटी में हुआ कारनामा

ये कारनामा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में हुआ है. यूनिवर्सिटी में लगातार वेतन-पेंशन के लिए कर्मियों को परेशान करने की खबरें लगातार आती रही हैं. लेकिन इस बार कुलपति प्रो. जवाहर लाल ही इसके  शिकार बन गये हैं. कुलपति का वेतन निर्धारण चार्ट ही गायब हो गया. नाराज होकर कुलपति ने वेतन लेने से इंकार कर दिया है. उन्होंने यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन और पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है लेकिन अपने वेतन के फाइल पर साइन ही नहीं किया है. कुलपति कह रहे हैं कि वे तभी वेतन लेंगे, जब मामले की जांच कर दोषी को पकड़ लेंगे. 



गायब हो गयी वेतन की फाइल

भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल इस दफे यूनिवर्सिटी से पहली बार वेतन मिलना है. लिहाजा उनके वेतन के लिए पूरी प्रक्रिया की गयी. वेतन की फाइल यूनिवर्सिटी की स्थापना शाखा में तैयार हुई. वहां से फाइल एकाउंट्स, एफओ, कुलसचिव से होते हुए फाइनेंशियल एडवाइजर के पास पहुंची. उसके बाद पूरी फाइल ही गायब हो गई. उसी फाइल में कुलपति का वेतन निर्धारित किया गया था. कुलपति के वेतन की फाइल गायब होने की खबर फैलने के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. ताबडतोड़ वेतन की दूसरी फाइल तैयार की गयी. इस फाइल पर अलग-अलग अधिकारियों का साइन लिया जाने लगा. इसी बीच कुलपति के वेतन की पहली फाइल मिल गयी. लेकिन उसमें कुलपति के वेतन के लिए तैयार किया गया चार्ट गायब था. 



इसी बीच कुलपति को अपने वेतन के साथ हो रहे खेल की जानकारी मिल गयी. कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा कि जब उनके वेतन के दस्तावेज फाइल से गायब हो जा रहे हैं तो दूसरे शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ क्या होता होगा. उन्होंने वेतन से संबंध रखने वाले हर विभाग से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया है. कुलपति ने कहा है कि इस मामले में जिन टेबल से फाइल गुजरी है, उन तमाम लोगों से जवाब मांगा जा रहा है. 



भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि उन्हें पहले से भी एकाउंट और पेंशन शाखा की शिकायतें मिली थीं. अब दोनों शाखाओं की समीक्षा होगी. फाइल अटकाने वाले और गायब करने वाले कर्मचारियों और पदाधिकारियों की पहचान की जायेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. लापरवाह कर्मचारियों का ट्रांसफर भी किया जाएगा. कुलपति ने कहा कि उन्हें एकाउंटस शाखा में कई तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिली है, सारे मामले की पूरी जांच होगी. जब तक जांच पूरी नहीं होगी तब तक कुलपति अपना वेतन नहीं लेंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें