ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बिहार के शराब माफिया की संपत्ति ईडी ने अपने कब्जे में ली, आरा जहरीली शराब कांड का आरोपी है संजय प्रताप सिंह

PATNA : बिहार के एक बड़े शराब माफिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ने माफिया संजय प्रताप सिंह और उसकी पत्नी किरण देवी के साथ-साथ सहयोगी श्रीकुमार सिंह

बिहार के शराब माफिया की संपत्ति ईडी ने अपने कब्जे में ली, आरा जहरीली शराब कांड का आरोपी है संजय प्रताप सिंह
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के एक बड़े शराब माफिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी ने माफिया संजय प्रताप सिंह और उसकी पत्नी किरण देवी के साथ-साथ सहयोगी श्रीकुमार सिंह की संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। यह तीनों भोजपुर जिले में 2012 में हुई जहरीली शराब कांड के आरोपी हैं। 2012 में जहरीली शराब पीने से भोजपुर जिले में 21 लोगों की मौत हो गई थी। 


प्रवर्तन निदेशालय ने कार्यवाही करते हुए संजय प्रताप सिंह और उसके करीबियों की कुल 12 से अधिक के चल अचल संपत्ति को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। ईडी के मुताबिक एक निर्माणाधीन इमारत के साथ-साथ ईट भट्ठा और 1.13 करोड़ों रुपए के 13 अलग-अलग भूखंडों समेत 15 अचल संपत्तियां इस मामले में अटैच की गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई धन शोधन से जुड़े मामले में की गई है। 


आपको याद दिला दें कि भोजपुर जिले में साल 2012 में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। बिहार पुलिस ने तब संजय और उसके एक अन्य सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ईडी ने जो जानकारी इकट्ठा की है उसके मुताबिक संजय की तरफ से बनाई गई अवैध संपत्ति के जरिए ही जहरीली शराब का निर्माण किया गया था। इस मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें