ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान और छात्रावास के छात्रों का होगा कोरोना टेस्ट, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

PATNA: स्कूल खोलने के साथ ही बिहार के कई जिलों में कोरोना का केस देखने को मिला है. मुंगेर में शिक्षक और 25 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए. गया में भी प्रिंसिंपल कोरोना पॉजिटिव हो गए. उ

सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान और छात्रावास के छात्रों का होगा कोरोना टेस्ट, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: स्कूल खोलने के साथ ही बिहार के कई जिलों में कोरोना का केस देखने को मिला है. मुंगेर में शिक्षक और 25 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए. गया में भी प्रिंसिंपल कोरोना पॉजिटिव हो गए. उसके बाद शिक्षा विभाग ने कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दे दिया है.

शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि जो स्कूल,कोचिंग संस्थान और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का अनिवार्य रूप से कोरोना को टेस्ट कराया जाए. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूलों और कोचिंग संस्थान में  पढ़ाने वाले शिक्षकों और वहां पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाए. किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. 

मुंगेर को लेकर दो विभाग आमने-सामने

मुंगेर में  कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव और पॉजिटिव को लेकर शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग आपस में उलझ गए हैं. एक तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी रिपोर्ट को निगेटिव बता रहे हैं, वहीं जिले के सिविल सर्जन का कहना है कि फिलहाल वह इस मामले में रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. सीएस ने कहा है कि सभी छात्रों और शिक्षकों का सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. सीएस अजय कुमार भारती ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि वह रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. एक तरफ जहां शिक्षा विभाग आनन-फानन में सभी की रिपोर्ट निगेटिव बता रहा है, वहीं स्वास्थ्य महकमा अभी इस मामले को गंभीरता से ले रहा है.

कई स्कूलों में गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन

बिहार के कई स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है. मुख्य सचिव के निर्देश पर डेहरी एसडीएम ने निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान 3 स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई. स्कूलों के कर्मियों द्वारा मास्क का इस्तेमाल भी करते हुए नहीं देखा गया. साथ ही सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए छोटे-छोटे बच्चों को एक ही क्लास में बैठाया गया था. जहां सैनेटाइजर की व्यवस्था नहीं थी. इस पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें