ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कोरोना से मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर औऱ उनकी पत्नी की मौत, शहर में शोक की लहर

MUZAFFARPUR : जानलेवा कोरोना ने मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर औऱ उनकी पत्नी की जान एक साथ ले ली है. शहर के डॉक्टर नंदकिशोर सिंह औऱ उनकी पत्नी प्रो. अरूणा सिंह की मौत हो गयी है

कोरोना से मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर औऱ उनकी पत्नी की मौत, शहर में शोक की लहर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : जानलेवा कोरोना ने मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर औऱ उनकी पत्नी की जान एक साथ ले ली है. शहर के डॉक्टर नंदकिशोर सिंह औऱ उनकी पत्नी प्रो. अरूणा सिंह की मौत हो गयी है. डॉ नंदकिशोर औऱ प्रो. अरूणा के बेटे डॉ आरोही मुजफ्फरपुर के सबसे प्रमुख चिकित्सकों में से एक हैं.


एक सप्ताह से थे संक्रमित
डॉ नंदकिशोर सिंह औऱ उनकी पत्नी एक सप्ताह पहले कोरोना से संक्रमित हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. लेकिन शनिवार को दोनों की मौत हो गयी है. पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.


डॉ नंदकिशोर मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत रहे हैं. वहां वे ब्ल़ड बैंक के प्रभारी पद से रिटायर हुए थे. वहीं उनकी पत्नी अरूणा सिंह मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज में प्रोफेसर पद से रिटायर हुई थीं. उनके बेटे आरोही कुमार मुजफ्फरपुर के प्रमुख चिकित्सकों में से एक माने जाते हैं. 


डॉ नंदिकिशोर सिंह गरीबों के मुफ्त इलाज से लेकर कई दूसरे सामाजिक काम से लगातार जुड़े थे. परिजनों ने बताया कि दोनों का अंतिम संस्कार बेगूसराय के सिमरिया घाट पर होगा. शवों को वहां ले जाया जा रहा. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें