ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

बिहार के 18 हवाई अड्डों की संवरेगी सूरत, बनेंगे दो-दो हेलीपैड; नीतीश सरकार ने दिया मंजूरी

PATNA: राजधानी पटना दरभंगा पूर्णिया सहित अन्य स्थानों पर एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार ने अन्य जिलों के लिए बड़ा फैसला किया है. बता दे बिहार के 18 हवाई अड्डों प

बिहार के 18 हवाई अड्डों की संवरेगी सूरत, बनेंगे दो-दो हेलीपैड; नीतीश सरकार ने दिया मंजूरी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना दरभंगा पूर्णिया सहित अन्य स्थानों पर एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार ने अन्य जिलों के लिए बड़ा फैसला किया है. बता दे बिहार के 18 हवाई अड्डों पर दो-डोप हेलीपैड निर्माण करने का फैसला लिया है. 


बता दें राज्य सरकार से मिले निर्देश के तहत भवन निर्माण विभाग ने यहां हेलीपैड निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन हवाई अड्डों के विकसित होने पर यहां से हवाई यातायात बहाल करने में आसान होगी. साथ ही इलाके का भी विकास होगा. मालूम हो कि अभी सिर्फ पटना, गया और दरभंगा से ही व्यावसायिक उड़ानें संचालित की जाती हैं. इनके अलावा बिहटा (पटना), मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और रक्सौल में स्थित एयरपोर्ट की स्थिति उड़ान के लिए अपेक्षाकृत बेहतर है.


इस कार्य के बाद एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं बढ़ेंगी, सबसे पहले एयरपोर्ट कैंपस की चाहरदिवारी का सुदृढ़ीकरण और उचाई को बढ़ाने का काम कराया जाएगा. साथ ही एयरपोर्ट के रनवे पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. वही जिन एयरपोर्ट पर पेड़ हो गये हैं, उसे संबंधित अथॉरिटी से आदेश ले कर हटाया जाएगा. लाउंज की मरम्मत, गार्डरूम और जेनरेटर रूम का निर्माण होगा. इन जगहों पर जेनरेटर भी लगाए जाएंगे.




टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें