ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार: शादी में शामिल होने आए 5 बच्चे नदी में डूबे, SDRF की टीम कर रही तलाश

BEGUSARAI: बिहार के बेगुसराय से खबर रही है जहां नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गंडक नदी की है। डूबने वालों में दो मुंगेर, दो बेगूसराय और एक मधे

बिहार: शादी में शामिल होने आए 5 बच्चे नदी में डूबे, SDRF की टीम कर रही तलाश
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार के बेगुसराय से खबर रही है जहां नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए।  यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गंडक नदी की है। डूबने वालों में दो मुंगेर, दो बेगूसराय और एक मधेपुरा के हैं बच्चे। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। सभी बच्चे आहोक गांव में एक शादी समारोह में आए थे जहां से  नदी में स्नान के लिए गए थे। फिलहाल  SDRF की टीम तलाश कर रही है।


बता दें  बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच युवक गहरे पानी मे चले जाने से डूब गए। इस घटना के करीब दो घंटे बाद एक युवक कुलदीप कुमार का शव स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बरामद किया जा सका है। डूबे हुए सभी युवकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार ( 18 ), कमलेश कुमार सिंह के पुत्र कुलदीप कुमार ( 17 ), मधेपुरा निवासी अशोक कुमार के पुत्र आकाश कुमार उर्फ ऋषभ कुमार ( 19 ) , शास्त्री नगर मुंगेर निवासी संजीव राय के पुत्र प्रिंस कुमार (17 )  एवं अजीत कुमार के पुत्र उत्कर्ष कुमार(17)  के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विष्णुपुर आहोक निवासी दिनेश सिंह चंद्रवंशी के पुत्री की शादी शुक्रवार की रात को होनी थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे। 


शुक्रवार की सुबह के वक्त पांचों युवकों ने एकसाथ अहोक घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी एक साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए।  इसी क्रम में स्नान करने के दौरान एक युवक का पैर फिसला, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांचों युवक गहरे पानी में चले गए । घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने पांचों युवक को डूबता देख कर शोर  मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा  स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही बलिया अनुमंडल प्रशासन, साहेबपुर कमाल प्रखंड एवं स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। फिलहाल नदी में बांकी 4 युवकों की तलाश कर रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और शादी की खुशी मातम में बदल गई है। बता दें कि 9 युवक एक साथ नहाने गए थे। जिसमें 5 युवक डूब गया था


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें