ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी

PATNA : बिहार के कई हिस्सों में बीती रात से मुसलाधार बारिश हो रही है. राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कई

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के कई हिस्सों में बीती रात से मुसलाधार बारिश हो रही है. राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कई हिस्सों से अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया शामिल हैं. 


मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी किया है कि यहां अगले कुछ घंटों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. 


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आने वाली निम्न हवा के दबाव की वजह से 27 जून तक सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में 20 से 40 MM तक बारिश होगी. साथ ही इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर में ही रहने की अपील की है. 


मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रभाव कम हो गया है, लेकिन मौसमी सिस्टम ऐसा एक्टिव हुआ है जिसे दक्षिण बिहार में गरज एवं वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों को 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़ियों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली काे लेकर चेतावनी दी है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें