ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

जमुई–मुंगेर सीमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान, AK-47 के 49 जिंदा कारतूस बरामद

जमुई और मुंगेर सीमावर्ती क्षेत्रों में सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए AK-47 के 49 राउंड जिंदा कारतूस बरामद। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: जमुई और मुंगेर जिले के सीमावर्ती पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके-47 राइफल के 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


यह अभियान श्री संदीप सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुजफ्फरपुर रेंज के सीआरपीएफ के पर्यवेक्षण एवं श्री विनोद कुमार मोहरिल, कमांडेंट, 215 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में गुप्त आसूचना के आधार पर 08 जनवरी 2026 को चलाया गया।


विशेष अभियान में ए एवं बी कंपनी, 215 बटालियन सीआरपीएफ (एफओबी चोरमारा एवं पैसरा) की टीमों ने भाग लिया। गुप्त सूचना के आधार पर बी कंपनी, 215 बटालियन सीआरपीएफ, पैसरा की टीम ने सुआसीन पहाड़ के समीप नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों के जखीरे से एके-47 के 49 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए।


बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि किसी अन्य नक्सली गतिविधि, हथियार या संदिग्ध सामग्री का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस दौरान किसी नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।


सीआरपीएफ की 215 बटालियन द्वारा जमुई और मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में अभियान और तेज किए जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें