ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Bihar Ips News: नैय्यर हसनैन खान ने आज थाम लिया EOU की कमान, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा...शुरू होगा अभियान

Bihar Ips News: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को एक बार फिर मजबूत नेतृत्व मिला है। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, को दोबारा ईओयू का एडीजी बनाया गया है। इससे पहले भी वे इस पद पर रहे हैं.

Bihar Ips News, नैय्यर हसनैन खान, बिहार पुलिस, आर्थिक अपराध इकाई,  EOU Biha,r  ADG Nayyar Hasnain Khan,  बिहार आईपीएस अधिकारी,  IPS Nayyar Hasnain Khan News,बिहार पुलिस ईओयू प्रमुख  बिहार भ्रष्टाचार व
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Ips News: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान को फिर से बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की कमान सौंपी गई है. आज सोमवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले भी ये इसी पद को संभाल रहे थे. 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान लंबे समय तक ईओयू की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

इनके कार्यकाल में कई बड़े माफियाओं,सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी.2021-22 में बालू के अवैध उत्खनन में संलिप्त आईपीएस अधिकारियों से लेकर डीएसपी-एसडीओ-डीटीओ-परिवहन सेवा-राजस्व सेवा-पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. एक बार फिर से नैय्यर हसनैन खान को ईओयू की जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज होने की संभावना है. 

नैय्यर हसनैन खान ने आज आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी का प्रभार ले लिया है. चार्ज लेने के साथ ही इन्होंने ईओयू के अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली है. बता दें,  बिहार कैडर में वापसी से पहले नैय्यर हसनैन खान एसएसबी में आईजी थे. 1996 बैच के अफसर नैय्यर हसनैन खान पिछले साल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये थे.राज्य सरकार ने केंद्र से इकी सेवा को वापस करने का अनुरोध किया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने इन्हें बिहार के लिए विरमित कर दिया. बिहार आने के बाद नीतीश सरकार ने इन्हें फिर वही जिम्मेदारी दी है, जिसे छोड़कर एसएसबी के आईजी बने थे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें