Bihar News: नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले वकीलों को खुश कर दिया है. सरकार ने 27 वकीलों को सरकारी वकील नियुक्त किया है. वहीं 28 को लोक अभियोजक के पद पर नियुक्ति की गई है. विधि विभाग ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को जानकारी भेजी है.
विधि विभाग के पत्र में कहा गया है कि 27 वकीलों को अगले तीन सालों के लिए सरकारी वकील नियुक्त किया जाता है. साथ ही 28 वकीलों को अगले तीन सालों के लिए लोक अभियोजक नियुक्त किया जाता है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.







