ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Flood Alert: पटना में उफान पर गंगा नदी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Bihar Flood Alert: पटना में गंगा नदी खतरे के निशान को पार, बाढ़ जैसे हालात के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, NDRF-SDRF तैनात। जानें प्रभावित क्षेत्र और राहत उपायों के बारे में सब कुछ।

Bihar Flood Alert
पटना में गंगा खतरे के निशान के पार
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Flood Alert: बिहार में लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी रौद्र रूप में आ चुकी है। राजधानी पटना में गंगा कई घाटों पर खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जिससे दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और बांधों की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। NDRF और SDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं, जबकि जिला प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।


जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना के प्रमुख घाटों पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है या उसके करीब है। गांधी घाट पर जलस्तर 48.76 मीटर (खतरे का निशान 48.60 मीटर), दीघा घाट पर 50.13 मीटर (खतरे का निशान 50.45 मीटर), मनेर में 51.73 मीटर (खतरे का निशान 52 मीटर) और हथिदह में 41.54 मीटर (खतरे का निशान 41.76 मीटर) दर्ज किया गया। देवनानाला में जलस्तर 165.50 फुट है जो खतरे के निशान 167 फुट से थोड़ा नीचे है। पिछले दो दिनों में जलस्तर में ढाई फुट की वृद्धि हुई है। जिससे दियारा, दानापुर और मनेर में पानी फैलने लगा है।


दियारा इलाके में गंगा का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे कई गांवों में खेत और घर जलमग्न हो गए हैं। दानापुर में गंगा और सोन नदी के जलस्तर से कटाव की समस्या शुरू हो गई है। मनेर और हथिदह में नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसने की खबरें हैं। जिला प्रशासन ने 245 नाविकों के साथ समझौता किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर नाव और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य तेज किया जा सके। गायघाट में SDRF और दीदारगंज में NDRF की टीमें तैनात हैं। संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 119 ऊंचे स्थानों की पहचान कर राहत शिविरों की तैयारी की गई है।


मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और पूर्वी बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। सीमांचल और कोसी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है, जिससे गंगा, कोसी और गंडक नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका) में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने, वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से बचने और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने की अपील की है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें