ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar Election 2025: बिहार दौरे से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिल्ली में की अहम बैठक, ऑब्जर्वर्स को दिए जरूरी निर्देश

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। CEC ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्देश दिए। जल्द ही आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव और देश के कुछ अन्य राज्यों में प्रस्तावित उपचुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले केंद्रीय पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए।


इस बैठक में 287 आईएएस, 58 आईपीएस, और 80 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएएस सहित कुल 425 अधिकारी शामिल हुए। चुनाव आयोग द्वारा सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ की गई इस बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे।


CEC ज्ञानेश कुमार ने पर्यवेक्षकों को लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को मतदाताओं, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की शिकायतों के समाधान के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहना होगा।


इसके साथ ही, मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश भी दिए गए। चुनाव आयोग की यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


बता दें कि इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उनकी टीम कल से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर जा रही है, जहां वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही चुनाव आयोग की टीम विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें