ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में रंगारंग कार्यक्रम, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के गीतों पर झूमे लोग

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज से महफिल सजा दी।

 Bihar Diwas 2025
बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में रंगारंग कार्यक्रम, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने के गीतों पर झूमे
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में शनिवार (22 मार्च) को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य पहुंचे। उन्होंने अपनी गायकी से सुरों की महफिल सजा दी। उनके गीतों पर गांधी मैदान में आए लोग थिरकते हुए भी नजर आए। बिहार दिवस को लेकर पटना में 24 मार्च तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कई कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। सिंगर अभिजीत के कार्यक्रम में आए लोगों ने इस आयोजन की जमकर तारीफ की। 


बिहार दिवस के इस खास मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक और रंग-रूप से राज्यभर में उत्साह का माहौल है। यह आयोजन राज्य की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का जश्न मनाने का एक बेहतरीन अवसर है। गांधी मैदान का मुख्य समारोह राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित कर रहा है। वहीं रवींद्र भवन, श्रीकृष्ण मेमोरियालय हॉल और प्रेमचंद रंगशाला में नाट्य प्रस्तुति और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार के पारंपरिक रंग को प्रस्तुत कर रहे हैं।


राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, गया समेत सभी शहरों में बिहार दिवस पर आयोजन किए जा रहे हैं। विदेशों में भी प्रवासियों द्वारा बिहार दिवस मनाया जा रहा है। 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य अस्तित्व में आया था। बिहार 113 साल का हो गया। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें