ब्रेकिंग
कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Bihar Co: बिहार की इस महिला CO को मिली सजा, 534 दिन तक दाखिल खारिज आवेदन को लटका कर रखा था...

Bihar Co: पूर्वी चंपारण जिले की कोटवा अंचल की अधिकारी मोनिका आनंद को 534 दिन तक दाखिल-खारिज आवेदन लंबित रखने समेत कई लापरवाहियों के आरोप में विभागीय कार्रवाई के तहत दंडित किया गया है।

मोनिका आनंद अंचल अधिकारी  बिहार राजस्व विभाग कार्रवाई  दाखिल खारिज आवेदन मामला  पूर्वी चंपारण कोटवा  महिला अधिकारी सजा  भूमि सुधार विभाग बिहार  अंचल अधिकारी लापरवाही  सरकारी कर्मचारी दंड  Bihar Land R
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Co: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी के खेल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पकड़ लिया. इसके बाद आरोप पत्र गठित कर कार्यवाही चलाने के बाद आरोपी अंचल अधिकारी को अब दंड दिया गया है . महिला अंचल अधिकारी दाखिल-खारिज के एक आवेदन को 534 दिनों तक लंबित रखे हुई थीं. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा अंचल के अंचल अधिकारी मोनिका आनंद के खिलाफ 4 सितंबर 2024 को आरोप पत्र गठित किया गया. जिसमें अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं करने, स्पष्टीकरण के बावजूद निरीक्षण संबंधी प्रविष्टि दर्ज नहीं करने, दाखिल खारिज, परिमार्जन ,ई- मापी, जमाबंदी का आधार सिडिंग एवं अभियान बसेरा-2 में प्रगति प्रतिवेदन असंतोष जनक पाया गया . साथ ही एक दाखिल खारिज आवेदन को 534 दिनों से अधिक समय तक लंबित रखने के आरोप हैं. 

इन आरोपों के बाद विभाग ने कोटवा के अंचल अधिकारी मोनिका आनंद से स्पष्टीकरण की मांग की गई. आरोपी पदाधिकारी से मिले स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने मोनिका आनंद प्रभारी अंचल अधिकारी कोटवा को संचई प्रभाव के बिना एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया है . निदेशक चकबंदी राकेश कुमार ने यह संकल्प जारी किया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें