ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार चुनाव : 4 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म, 74 सीटों पर मतदान जारी

PATNA : तीसरे और आखिरी चरण में विधानसभा की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है. ज्यादातर सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी लेकिन 4 विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं जहां सुबह 7

बिहार चुनाव : 4 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म, 74 सीटों पर मतदान जारी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : तीसरे और आखिरी चरण में विधानसभा की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है. ज्यादातर सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी लेकिन 4 विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ही मतदान हुआ. आपको बता दें कि वाल्मीकिनगर, रामनगर, सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीट पर वोटिंग का सिलसिला संपन्न हुआ. 


वहीं बाकी के 74 विधानसभा सीटों पर शाम के 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. गौरतलब है कि विधानसभा की जिन 78 सीटों पर आज मतदान हो रहा है वहां कुल 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. इन 78 सीटों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार आरजेडी के हैं. आरजेडी के कुल 46 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तीसरे चरण में होना है. दूसरे नंबर पर एलजेपी है. एलजेपी के 42 उम्मीदवार मैदान में हैं. जनता दल यूनाइटेड के 37, बीजेपी के 35, बीएसपी के 19, कांग्रेस के 25, एनसीपी के 31, सीपीआई के 2, एनपीपी के 1 जबकि आरएलएसपी के 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. 


तीसरे चरण में सभी राजनीतिक दलों ने महिला उम्मीदवारों को भी चुनाव मैदान में उतारा है इनमें सबसे अधिक 8 महिला प्रत्याशी जेडीयू की हैं जबकि बीएसपी ने 4, बीजेपी ने 6, कांग्रेस से 4, एनसीपी से 2, आरजेडी से 2, एलजेपी से 7 और आरएलएसपी से 2 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा 78 विधानसभा सीटों के साथ-साथ वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हुई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें