ब्रेकिंग
बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..कई विभागों में 1000+ नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 34 अहम फैसले लिए गए। सैकड़ों नए पद सृजित किए गए हैं, डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी और एयरपोर्ट स्टडी के लिए भी राशि स्वीकृत। जानें पूरी डिटेल।

bihar cabinet meeting,बिहार कैबिनेट मीटिंग 2025  नीतीश कुमार फैसले  बिहार में नई सरकारी नौकरियां  डिग्री कॉलेज बिहार  नए पद सृजन बिहार  Bihar Sarkari Naukri  Bihar Airport Project  Nitish Kumar Cabine
नीतीश कुमार की FILE तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में नीतीश कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. कई विभागों में सरकार ने नए पद सृजित किए हैं. यानि बिहार के नौजवानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार सरकारी नौकरी देने को लेकर नए-नए पद सृजित कर रही है. 

नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज कुल 34 एजेंडों पर मुहर लगी है. नगर विकास विभाग में एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यायलयों के सुचारू रूप से संचालन के लिए 663 विभिन्न कोटि के गैर तकनीकी पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इस पर प्रतिवर्ष 35 करोड़ 27 लाख 48 344 रू खर्च होंगे . महाधिवक्ता कार्यालय में 34 स्थाई पद तथा संविदा आधारित 6 पद कुल 40 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के 104 पद एवं राजस्व अधिकारी सह कानूनगो (भू अर्जन) के 81 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर में विभिन्न कोटि के 244 नए पदों का सृजन किया गया है.

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान जो वादे किए गए थे, उनके अनुसार बिहार के 8 जिलों (मधुबनी, गोरौल, शाम्हों, इमामगंज, अधौरा, कटोरिया, असरगंज और चकाई) में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों के लिए कुल 526 पदों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 422 पद शिक्षक वर्ग के होंगे (हर कॉलेज में एक प्रिंसिपल यानी प्रधानाचार्य भी शामिल), और 104 पद गैर-शिक्षक (शिक्षकेत्तर) स्टाफ के होंगे।

बरबीधा के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया है.  मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मिकीनगर, भागलपुर और सहरसा में हवाई अड्डा बन सकता या नहीं इसके अध्ययन कराया जाएगा। इस काम के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India), नई दिल्ली को चुना गया है। इस लिए कुल 2,43,17,676  की राशि दी गई है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें