ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने 30 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 459 नए पदों का सृजन होगा, जबकि मीसा आंदोलनकारियों की पेंशन राशि दोगुनी कर दी गई है।

बिहार कैबिनेट बैठक, बिहार सरकारी नौकरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, 459 पद सृजन, मीसा बंदी पेंशन, नीतीश कैबिनेट फैसले, बिहार न्यूज, बिहार सरकारी भर्ती
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में आज 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. सरकार ने सरकारी नौकरी को लेकर पदों का सृजन किया है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 459 नए पदों का सृजन किया गया है. नीतीश कैबिनेट ने मीसा के तहत जेल में बंद आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. 

459 पदों पर होगी नियुक्ति

अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में अवसंरचनाओं का निर्माण आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वर्ष 1991 से एक पृथक विभाग के रूप में कार्यरत है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम को पूरे राज्य में लागू करने के कारण योजनाओं के ससमय क्रियान्यवन, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के दायित्वों में वृद्धि हुई है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत राज्य के प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के लिए अतिरिक्त 459 (चार सौ उनसठ) निम्नवर्गीय लिपिक के पदों का सृजन किया किया गया है.

मीसा में जेल गए आंदोलनकारियों का पेंशन बढ़ा

 लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में दिनांक 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 की अवधि में हुए आन्दोलन में मीसा / डी०आई०आर० के तहत एक से छः माह एवं छः माह से अधिक अवधि तक जेल में बंद रहे व्यक्तियों के सम्मान-पेंशन को बढ़ा दिया है. वर्तमान में मिल रहे क्रमशः 7,500/ एवं  15,000/- (पंद्रह हजार) में बढ़ोतरी कर 15,000 एवं 30,000 रू किया गया है.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें