ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Bullet Train: गया में इन 43 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, आ गया नया रूट चार्ट, जानें कब होगा भूमि अधिग्रहण

Bihar Bullet Train: गया में बुलेट ट्रेन के लिए जमीन सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है। छह प्रखंडों के 43 गांवों की जमीन की सूची जिला प्रशासन को सौंपी गई है।

 Bihar Bullet Train
गया में इन 43 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Bullet Train: बिहार के गया में अब बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेट्रो के सर्वे के बाद, सरकार ने बुलेट ट्रेन के लिए जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। पहले चरण में उन जगहों को चुना जा रहा है जहां से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। गया जिले के छह प्रखंडों के 43 गांवों के पास जमीन का सर्वे पूरा हो गया है। रेलवे, इन गांवों के किसानों से जमीन खरीदेगी। जमीन के मालिकों के कागजात की जांच के लिए एक लिस्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है। 


कागजात की जांच के बाद, बुलेट ट्रेन के लिए दूसरे चरण का काम शुरू होगा। रेलवे द्वारा दी गई जमीन के कागजात में सरकारी और गैर-सरकारी जमीन की पहचान की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, गया में बुलेट ट्रेन के लिए एनएचएसआरसीएल (नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपोरेशन लिमिटेड) ने जिला प्रशासन को छह प्रखंडों के 43 गांवों के खाता-खेसरा की लिस्ट दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी जांच करने का अनुरोध किया है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार, गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के दरजियाचक, ढीवर, इचौई, सदाबहा, शिला, अकुरहवा, बरसौना, विलंदपुर, मानपुर प्रखंड में अमरी, बारा, बरेबा, बैजलेट, दुमैला, बारागंधार, गेरे, ईग्ना, लखनपुर, मंझौली, नौघरिया, रसलपुर, सोहैबपुर शामिल हैं।


वहीं, खिजरसराय प्रखंड में बाना, बीजोपुर, खिजरसराय, लालगंज, लोदीपुर, मकसूदपुर, मोकामचक, नगरियावां, नौडीहा एवं रौनिया, फतेहपुर प्रखंड में डुमरीचट्टी, जयपुर, जम्हेता, कठौतिया, खिरा, मनहोना, मानपुर, पहाड़पुर, रातोखुर्द, बोधगया प्रखंड के लोहाचकरी एवं डोभी प्रखंड में मनुहरी शामिल हैं। इन गांवों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। जिला प्रशासन अब इन गांवों की जमीन के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। वहीं गया में बुलेट ट्रेन चलने की खबर से लोगों में खुशी की लहर है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें