ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Budget 2025: चौंकिए मत- नीतीश सरकार का 'कृषि विभाग' अब पुल- सड़क बनायेगा, यह डिपार्टमेंट 4 घंटे में पटना पहुंचने का सपना करेगा साकार

Bihar Budget 2025: आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया. सूबे के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया. इस बार का बजट आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ का होगा.

bihar budget 2025, पथ निर्माण विभाग, कृषि विभाग, बजट भाषण, nitish government budget, samrat chaudhary budget, bihar budget big announcements, bihar budget news, bihar news, bihar news in hindi, samrat
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में  आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया. सूबे के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने लगातार दूसरी बार राज्य का बजट पेश किया. इस बार काबजट आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ का होगा. वित्त मंत्री के बजट भाषण की पुस्तिका छपी थी. जिसमें सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा है. वित्त मंत्री के बजट भाषण पुस्तिका में बताया गया है कि कृषि विभाग 2027 के अंत तक सूबे के किसी भी कोने से 4 घंटे में राजधानी पहुंचने का सपना साकार करेगा.यानि यानि सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग की बजाय कृषि विभाग द्वारा की जायेगी. 

कृषि विभाग सड़कों का जाल बिछा रहा....

आपको यह पढ़ कर भले ही हैरानी हो, लेकिन बिहार सरकार ने बताया है कि कृषि विभाग ने नदियों पर पुल बनाकर राज्य में यातायात की सुविधा में अभूतपूर्व बदलाव किया है. इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि कृषि विभाग की तरफ से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. यह विभाग 2027 के अंत तक सूबे के किसी भी कोने से 4 घंटे में राजधानी पहुंचने का सपना साकार करेगा. 

बजट भाषण के 14वें नंबर पेज पर जिक्र

बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट भाषण पुस्तिका के 14 वें नंबर पेज पर कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का जिक्र है. इस पेज के 54 वें नंबर पर लिखा गया है...''हमारी सरकार ने बड़ी नदियों पर पुलों की संख्या एवं उनकी क्षमता बढ़ाकर राज्य के यातायात की सुविधा में अभूतपूर्व बदलाव लाया है. मुख्यमंत्री का सपना राज्य के किसी कोने से 5 घंटे में पटना पहुंचने का सपना साकार हुआ है. अब हम इस यात्रा समय को वर्ष 2027 के अंत तक चार घंटे में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए राज्य की राजधानी को समस्त जिला मुख्यालयों से चार लेन सड़क द्वारा जोड़ा जा रहा है.'' 

कृषि विभाग सपना करेगा साकार

कृषि विभाग के बजट भाषण में पथ निर्माण विभाग का मुद्दा लिखे जाने पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सवाल यह कि क्या अब कृषि विभाग की तरफ से सड़कों का निर्माण कराई जाएगी ? कृषि विभाग के मंत्री जो हाल तक पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे, उनके नेतृत्व में ही चार घंटे में पटना पहुंचने का सपना साकार होगा ? ये तमाम चर्चा शुरू हो गई हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें