ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Bhumi: जमीन रिकॉर्ड अपडेट का बड़ा मौका...वरना पड़ेगा पछताना ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की है तैयारी, आपके घर जाने वाली है दो सदस्यीय टीम

बिहार में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक ‘राजस्व महा अभियान’ चलेगा। इस दौरान शिविरों में जमीन के रिकॉर्ड सुधार, नामांतरण, बंटवारा और परिमार्जन के आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस होंगे। ग्रामीणों को जमाबंदी पंजी की प्रति और आवेदन प्रपत्र घर-घर पहुंचाए जाएंगे।

Bihar Bhumi, राजस्व महा अभियान, Bihar Revenue Campaign, भूमि सुधार विभाग, जमाबंदी अपडेट, म्यूटेशन प्लस पोर्टल, परिमार्जन प्लस पोर्टल, बिहार जमीन रिकॉर्ड, Bihar Land Records Update, हल्कावार शिविर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Bhumi: बिहार में 16 अगस्त से राजस्व महा अभियान की शुरूआत होने वाली है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी व्यवस्था को फुल प्रूफ बनाने का दावा किया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी अंचलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में तकनीकी सुविधा और रिपोर्टिंग सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त रखे जाएं।

प्रत्येक शिविर में 10 टेबल, 10 विशेष सर्वेक्षण अमीन लैपटॉप और इंटरनेट डोंगल के साथ मौजूद रहेंगे। ये अमीन मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का संक्षिप्त डेटा जैसे नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर और आवेदन की विषयवस्तु दर्ज करेंगे। मोबाइल नंबर डालने का उद्देश्य आवेदन का ऑनलाइन निबंधन कर लेना है। परिमार्जन के आवेदन परिमार्जन प्लस पोर्टल पर और नामांतरण/बंटवारा के आवेदन म्यूटेशन प्लस पोर्टल पर प्रोसेस होंगे।शिविरों में प्रारंभिक इंट्री के बाद शेष कार्य महा-अभियान अवधि में या तुरंत बाद केंद्रीकृत रूप में किया जाएगा। सभी भौतिक आवेदनों को बंडल बनाकर तिथि, शिविर नाम और कुल संख्या अंकित कर शिविर प्रभारी को सौंपा जाएगा।

रिपोर्टिंग में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

अपर मुख्य सचिव ने निदेशित किया है कि प्रत्येक शिविर के प्रभारी राजस्व कर्मचारी होंगे। वे प्रतिदिन शिविर में प्राप्त आवेदनों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करेंगे। जिले के अपर समाहर्ता प्रतिदिन शाम छह बजे तक समेकित रिपोर्ट ऑनलाइन रूप से राजस्व मुख्यालय को भेजेंगे। शिविर स्थल पर अतिरिक्त आवेदन प्रपत्र, जमाबंदी पंजी प्रतियां और पैम्फलेट भी उपलब्ध रहेंगे।

घर-घर वितरण

16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच द्वि-सदस्यीय दल मौजावार जमाबंदी पंजी प्रति, आवेदन प्रपत्र और पैम्फलेट वितरित करेंगे।शिविर का आयोजन 19 अगस्त से 20 सितम्बर तक पंचायत सरकार भवन या अन्य सरकारी भवन में हल्कावार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि पहली बार राज्य में जमीन के अभिलेखों में सुधार व अपडेट करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर राजस्व महा–अभियान 16 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के रैयतों को सुलभ, पारदर्शी और उत्तरदायी राजस्व प्रशासन प्रदान करना है। सभी रैयत इसमें बढ़–चढ़कर हिस्सा लें और अपनी जमाबंदी को अपडेट कराएं। इस कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग इसकी सफलता को इंगित करता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें